कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 12 अप्रैल 2016

होरी कहिन १२/४/१६

होरी कहिन 

------------

१--

जनता  दल के शीर्ष  पर , हैं नीतीश  कुमार ।

राजनीति   राष्ट्रीय  हित  , बैठे   हैं  तैयार ।।

बैठे   हैं तैयार  ,भाजपा   से  टकराने जमकर ।

गठबन्धन को नये सिरे से,पंख लगाने कसकर।।

जब  होगी   मोदी  नीतीश  में  ,भारी  टक्कर ।

होरी राजनीति के पंडित ,खायेंगे तब चक्कर ।।

-----------------------------------

२-- 

अल्पसंख्यकों पर सदा ,होते अत्याचार ।

पाकिस्तानी भूमि पर बड़े बड़े ब्यभिचार ।।

बड़े  बड़े ब्यभिचार , दुखी  हिन्दू ईसाई ।

रोयें बिलखें मगर नहीं , होती सुनवाई ।।

कट्टरता की  भूमि , हो गई पाकिस्तान ।

होरी   सावधान  रहना ओ! हिन्दुस्तान ।।

०००००००००००००००००००००००००००

राजकुमार सचान होरी 

www.horionline.blogspot.com



Sent from my iPad

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें